रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर 16 मई 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की बस्तर प्रवास की तैयारियों के जायजा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक श्री किरण सिंह देव द्वारा किया गया।
उपमुख्यमंत्री, वनमंत्री और विधायक ने आसना स्थित बादल अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सांसद श्री महेश कश्यप, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।