रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

महापौर का बयान शहर के सौहार्दपूर्ण वातावरण को ठेस पहुँचाने वाला, अपने अमर्यादित बयान के लिए इंदिरा वार्ड सहित शहर की जनता से मांगे सार्वजनिक माफी
धन,बल,सत्ता और प्रशासनिक तंत्र का खुला दुरुपयोग सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राजा,मंत्री व खुद महापौर भी नहीं बचा पाए अपनी साख,आपत्तिजनक बयान देना बेहद निंदनीय व शर्मनाक
6 जून 2026, जगदलपुर / इंदिरा वार्ड उपचुनाव में करारी हार के बाद शहर के भाजपा नेता महापौर पांडे द्वारा कथित रूप से दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा है इंदिरा वार्ड उपचुनाव में हार से बौखलाए महापौर पांडे के द्वारा दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है इंदिरा वार्ड की जनता को पाकिस्तानी कहना इनकी आपकी दूषित मानसिकता का प्रमाण है और यह बयान हार से उपजी हताशा और आपकी मानसिक असंतुलन को दर्शाता है।महापौर द्वारा वार्ड की जनता को “पाकिस्तानी” कहना न केवल अत्यंत आपत्तिजनक है, बल्कि यह उनकी दूषित एवं संकीर्ण मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।
उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि से यह अपेक्षा की जाती है कि वह चुनावी परिणामों को स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे,लेकिन इस प्रकार के बयान शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सौहार्दपूर्ण वातावरण को ठेस पहुँचाते हैं।इंदिरा वार्ड की जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपना निर्णय दिया है, जिसे सम्मान दिया जाना चाहिए, न कि अपमानित किया जाना चाहिए।यह बयान न केवल इंदिरा वार्ड के मेरे मतदाताओं का अपमान है, बल्कि पूरे शहर की सम्मानित जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन में किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हो सकती।कांग्रेस पार्टी इस बयान का पुरजोर विरोध करती है।
बलराम यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बस्तर के राजा और खुद नगर निगम के महापौर समेत पूरी सरकारी मशीनरी ने चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।भाजपा नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए धन, बल, सत्ता और प्रशासनिक तंत्र का खुला दुरुपयोग किया। इसके बावजूद वे इंदिरा वार्ड की जागरूक जनता को डिगा नहीं पाए। जनता ने भाजपा के अहंकार और दमनकारी राजनीति को नकारते हुए कांग्रेस के किए हुए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।इंदिरा वार्ड की जनता के दिलों में आज भी पूर्व पार्षद दिवंगत रशीद खान की यादें और उनके द्वारा किए गए कार्य जिंदा हैं। वार्ड की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में एकतरफा मतदान कर वास्तव में अपने चहेते पूर्व पार्षद रशीद खान को एक सच्ची और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।अपनी हार स्वीकारना छोड़ वार्ड की जनता को पाकिस्तानी कहना इनकी बौखलाहट, निष्क्रियता और विकास विरोधी नियत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव ने आगे कहा महापौर को तुरंत अपने दिए हुए अमर्यादित बयान के लिए इंदिरा वार्ड सहित पूरे शहर की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।