रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

7 जून 2026, रायपुर। विदेश में रहकर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहिद रजा को पकड़ने के बाद पुलिस टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की। वहीं उसकी मां नाबालिग बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार राजातालाब निवासी सय्यद अजरा ताजी की शादी वर्ष 2008 में चौरसिया कॉलोनी निवासी शाहिद रजा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। कुछ वर्ष पहले शाहिद रोजगार के सिलसिले में कुवैत चला गया और वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा। आरोप है कि विदेश जाने के बाद वह न तो घर लौटा और न ही पत्नी और बच्चों को अपने पास बुलाया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।