रिपोर्ट – जय शंकर पांडे



21 जून 2026 रायपुर। तिल्दा नेवरा में खनिज विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आखिरकार पालिका अध्यक्ष के पति पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खनिज विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गई है। उसने, अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए अधिकारी कर्मचारियों को धमकाया था।


भाजपा समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष के पति डॉ. खुमान वर्मा पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों को सरेआम धमकाने का आरोप है। खनिज विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो को सबूत बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

      वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अध्यक्ष पति और उनके साथियों द्वारा खनिज अधिकारियों के साथ तीखी बहस, भद्दी गाली-गलौज और उन्हें सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply