रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 जून 2026, बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में बाबू पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है, आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 विनय कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दिलेश बंजारे, पिता विरेन्द्र कुमार बंजारे, ग्राम सिंघनपुरी, जिला बेमेतरा द्वारा 11 जून .2026 को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के संबंध में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदाय किए जाने के एवज में अनुचित रूप से राशि लिये जाने की प्राप्त शिकायत पर इस कार्यालय के आदेश 12 जून 2026 द्वारा जांच समिति गठित की गई। 19 जून 2026 को गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में विनय कुमार कुर्रे, सहा. ग्रेड 02 के विरुध्द शिकायत की पुष्टि होना पाया गया। उनका उक्त कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply