रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 जून 2026, जगदलपुर/ जगदलपुर के झाड़ेश्वर शिव मंदिर साईं मंदिर के पास में साप्ताहिक मिलन व श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती सफलतापूर्वक सम्पन्न।

सायंकाल आयोजित साप्ताहिक मिलन में सभी कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्ति ने श्रद्धापूर्वक श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया तथा महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



    इस कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजिका मातृ शक्ति उमा गुप्ता  , बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर , नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, अंशु नाग, लोचन सोनी ,बृजेश चौहान,रवि ,सूरज,आशीष नायडू,गीतेश संघाड़े के अलावा अन्य भक्त गण और मातृ शक्ति की महिलाएं उपस्थित रहीं।

   इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं समाज में धर्म जागरण को लेकर सार्थक चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने “सेवा • सुरक्षा • संस्कार” के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। आप सभी का उत्साह एवं सहयोग ही संगठन की शक्ति है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply