रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

29 जून 2026, जगदलपुर / बस्तर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी
📌 आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 08.08 KG को किया गया जप्त
📌 जप्त मादक पदार्थ गांजा की किमत करीबन 4,04, 000रु.
📌 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
📌नाम आरोपी :-
सुकड़ा धुरवा पिता भीमा धुरवा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम केंदुगुडा नदीपारा थाना व्यापारी गुड़ा जिला कोरापुट (उड़ीसा )
📌जप्त सम्पत्ति :-
आरोपी के कब्जा से (1) मादक पदार्थ गांजा 08.08kg किमती 4,04,000रु
(2) नगदी रकम 700 रु

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने के लिए बस स्टैंड जगदलपुर में बस का इंतजार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में
दिनांक 28.06.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक 34- 35 साल का सावला व्यक्ती उड़ीसा से जगदलपुर आया है जो अपने पास एक लाल सफ़ेद रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की ओर परिवहन करने के लिए जगदलपुर बस स्टैंड में आम पेड़ के पास खडे होकर बस का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल बस स्टैंड में पहुंच कर सूचना तस्दीक किया गया मुखबिर के बताये हुलिया का एक लड़का मिला।
जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सुकड़ा धुरवा पिता भीमा धुरवा उम्र 45 वर्ष निवासी केंदुगुडा नदीपारा थाना व्यापारीगुड़ा जिला कोरापुट:( उड़ीसा ) का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा के बैग के अंदर से मादक पदार्थ गांजा 08.08kg किमती 4,04,000रु नगदी रकम 700 रु मिला मादक पदार्थ गांजा को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 20(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 29.06.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध 20(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:- लोकेश्वर नाग
पी एस आई :- नागेंद्र सिंग, प्रिया यादव, निर्मला सिदार
स उ नि :- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर
आरक्षक:- दीपक मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर, मनोज, चुरेन्द, थानेन्द्र