रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

3 जुलाई 2026, जगदलपुर/ शहर के विशाल मेगा मार्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कुछ रसूखदार लोगों द्वारा की गई मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इसके बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना बेहद दुखद एवं चिंताजनक है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव शंकर राव ने कहा कि जब घटना के स्पष्ट प्रमाण उपलब्ध हैं, तब भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई में देरी करना न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो।

शंकर राव ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित बुजुर्ग को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध उचित एवं सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पीड़ित परिवार के साथ मिलकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की मांग की जाएगी तथा मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply