रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बारिश के दौरान जलजनित रोगों , स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्थाओं को लेकर निगम सचेत – महापौर संजय पांडे

4 जुलाई 2026, जगदलपुर । शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर संजय पांडे और नगर निगम की टीम ने शहर विभिन्न वार्डों का का दौरा कर जल निकासी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। वार्ड भ्रमण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिटी ग्राउंड के सामने स्थित विशाल आम का पेड़ बारिश की वजह से धराशाई हो गया तो महापौर संजय पांडे तत्काल वहां पहुंचे ।इस दौरान एमआईसी सदस्य  लक्ष्मण झा, पार्षद  कुबेर देवागंन , नगर निगम कर्मचारी हेमंत श्रीवास , अनिल ठाकुर  एवं निगम का अमला उपस्थित रहा।


आम के पेड़ के गिरने की वजह से यातायात व्यस्था बाधित हो गई थी , जिस पर महापौर के निर्देश पर निगम कर्मियों ने आम के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल करवाई गई।
वहीं शहर के शहीद पार्क सहित कुछ स्थानों पर जलभराव की सूचना पर महापौर संजय पांडे ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई  ।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि सुबह से हो। रही बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर उन्हें जलभराव की सूचना मिली थी ,जिसके बाद उन्होंने निगम कर्मियों को इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे ।इस दौरान निगम कर्मियों  द्वारा पानी की निकासी में जो भी अवरोध था ,उसे तत्काल हटाया गया है ।


महापौर संजय पांडे ने बारिश के दौरान नगारिकों से जलजनित रोगों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि घरों पानी का जमाव न होने दें ,तथा नालियों में प्लास्टिक की बोतलें, झिल्ली जैसे पानी के प्रवाह में बाधा डालने वाले वस्तुओं का न फेंके और उसे डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी में डालें।
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर पालिक निगम जगदलपुर बारिश को लेकर सचेत है और जलभराव की स्थिति से निपटने में सक्षम है । जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed