रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 जुलाई 2026, रायपुर / राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सोलर पैनल कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास सोलर पैनल असेंबल करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सोलर पैनल 11 केवी (11,000 वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। संपर्क में आते ही पैनल में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।