रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 जुलाई 2026, छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण सम्मानित लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उन्होंने रायपुर स्थित AIIMS Raipur में रात 3:15 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

   महाभारत की कथाओं को अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली के माध्यम से जीवंत करने वाली तीजन बाई ने पंडवानी गायन को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। बताया जाता है कि उन्हें अपने नाना से महाभारत की कथाएं सुनने की प्रेरणा मिली थी और मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी।

   भारतीय लोक कला में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।

आज उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply