
पुलिस की गस्ती दल गली – गली में बिकने वाली अवैध शराब पर लगाम लगाने में नाकाम – पर शराब के नाम पर आए दिन करती है ढ़ाबा संचालकों को परेशान : शंकर राव
13 जुलाई 2026, जगदलपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाया है, शंकर राव ने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने जिस चीता स्काट का गठन गली मोहल्ले में घटित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए किया था वो अब केवल ढ़ाबा संचालकों को प्रताड़ित करने के कार्य से ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हैं।
शंकर राव ने आरोप लगाया है कि जिस चीता स्काट का गठन शहर में बिकने वाली अवैध शराब,सूखे नशे के व्यापार और हिंसा तथा चोरी पर नकेल कसने के लिए किया गया था वो उन कार्यों को छोड़ बाकी सारे कार्य करते नजर आ रहे हैं शहर में, जहां खासकर ढाबों के आस-पास मदिरा प्रेमियों के मदिरापान पर नकेल कसने की बजाय ढ़ाबा संचालकों को ही इसकी बड़ी वजह बताकर प्रताड़ित करते नजर आते हैं। कहीं उन्हें डरा धमकाकर पैसों की उगाही कर रहे हैं तो कहीं जबरन खाना बंधवाते है जो कि सरासर ग़लत और वर्दी के खिलाफ किए जाने वाला कृत्य है।
शंकर राव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बस्तर पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चीता स्काट तथा गस्ती दल के कार्यों पर कड़ी निगरानी रखे और उन्हें उनके मूल कार्य करने प्रेरित करें ताकि इन गठित टीमों का लाभ पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को भी मिल सके।