रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 21 जुलाई 2026/ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से बकावंड स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 और 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
संस्थान के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन रखा गया है। प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल cgiti.admission.nic.in पर जाकर अपने पसंदीदा ट्रेड का चयन कर पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है। संस्थान प्रबंधन ने सभी अभ्यर्थियों को समय रहते अपना आवेदन पूर्ण करने की सलाह दी है, ताकि क्षेत्र के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर तकनीकी कौशल हासिल कर सकें।