रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 जुलाई 2026,सुकमा:  विश्व हिन्दू परिषद, दक्षिण बस्तर विभाग के तत्वावधान में आज जिला सुकमा के छिंदगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम गुम्मा में घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई मत मानने वाले 10 परिवारों के 35 सदस्यों ने अपनी पारंपरिक सनातन संस्कृति एवं आस्था में पुनः प्रवेश किया।



घर वापसी की धार्मिक प्रक्रिया पुजारी प्रैमा पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं ग्राम के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। इसके पश्चात सभी परिवारों को कहानी बुड़ी माता मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कराया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

विश्व हिन्दू परिषद,दक्षिण बस्तर विभाग के विभाग मंत्री मुन्ना राम नाग ने कहा कि सनातन संस्कृति समाज में एकता,समरसता और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज एवं ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण,गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुन्ना राम नाग ने आगे बताया की औऱ भी परिवार संपर्क में है जल्द ही उनकी भी ससम्मान घर वापसी कराई जाएगी l

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply