रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

22 जुलाई 2026, बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर में करीब 19 लोगों को बिठाकर खेत में धान की रोपा लगाने के लिए ले जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह सकर्रा के सरपंच के नाम पर पंजीकृत है और सभी मजदूर सरपंच के ही खेत में रोपा लगाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चल रहा था। मुड़पार के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply