रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 22.07.2026

❇️ 05 वर्ष 03 माह की सजा भुगत रहे कैदी गिरफ्तार
❇️आरोपी पुर्व में भी जिला जेल दंतेवाड़ा से हुआ था फरार।
❇️जिला कांकेर में 01 चोरी एवं जिला दंतेवाड़ा में 02 चोरियों में था गिरफ्तार।
❇️जिला दंतेवाड़ा के अप.क्र. 104/2024 धारा 331 (4), 305(5), बीएनएस में मान. न्यायालय द्वारा 05 वर्ष 03 माह के कारावास से किया गया था दंडित।
❇️नाम दंडित आरोपी बंदी:- महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलारपारा, थाना दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:-

केन्द्रीय जेल जगदलपुर जिला बस्तर में निरूद्ध दंडित बंदी आरोपी महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलारपारा, थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा के अपराध क्रमांक 104/2024 धारा 331 (4), 305(5), बीएनएस के अपराध में माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा द्वारा 05 वर्ष 03 माह का कारावास से दंडित किए जाने पर एवं अन्य 03 लंबित प्रकरण 1. थाना कांकेर जिला कांकेर के अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 262 बीएनएस, 2. थाना दंतेवाड़ा का अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 262 बीएनएस, 3. थाना परपा जिला बस्तर के अपराध क्रमांक 182/2024 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत दिनांक 04.01.2026 को जिला जेल दंतेवाड़ा से स्थानांतरण पर परिरूद्ध होकर केन्द्रीय जेल जगदलपुर में सजा भुगत रहा था जो उक्त दंडित बंदी दिनांक 25.03.2026 को जेल से फरार हो गया था। जिसपर थाना कोतवाली जगदलपुर बस्तर में अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दंडित बंदी पूर्व में भी दंतेवाड़ा जेल से फरार हो चुका था एवं शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर से भी जेल से ईलाज हेतु लाये जाने पर फरार हो गया था जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर  शलभ कुमार सिन्हा द्वारा फरार दंडित बंदी को पकड़ने के लिए टीम गठन के निर्देषन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेष्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार धोत्रे एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल जगदलपुर अमित देवांगन के मार्गदर्षन पर, साइबर सेल प्रभारी भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया जो टीम द्वारा लगातार पतासाजी के दौरान फरार बंदी के नारायणपुर जिले में कहीं छुपे रहने  सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फरार बंदी की धरपकड़ हेतु उक्त टीम द्वारा नारायणपुर जिले में एक सप्ताह से कैम्प कर रेकी दौरान दंडित बंदी को नारायणपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत कर कारावास की सजा के अंतर्गत जेल निरूद्ध किया गया।


महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी:-
साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक भोलासिंह राजपुत, प्र.आर. 1038 मौसम गुप्ता, आर. 1322 माहंगु राम, आर. 801 कृष्ण कुमार नेताम

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply