
23 जुलाई 2026, बकावंड/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड अध्यक्ष शिवराम बिसाई के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान तथा विपक्ष की आवाज़ को दबाने के विरोध में पुतला दहन कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वह लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।