रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बकावंड , 24 /07/2026 को संकुल केंद्र ईरिकपाल, विकासखंड बकावंड अंतर्गत रवि शाला डुंगरगुड़ा माध्यमिक शाला एवं धोबीगुड़ा प्राथमिक शाला में जनसहयोग से विद्यालयों को स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया।



विद्यालयों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से अध्ययन-अध्यापन में सुविधा मिलेगी तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर होगी।



इस अवसर पर संकुल समन्वयक, विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से विद्यालयों को स्मार्ट टीवी प्रदान किए गए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड चंद्रशेखर यादव ने जनसहयोग से विद्यालयों को स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि विकासखंड बकावंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में जनसहयोग से स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक विकासखंड बकावंड के 52 विद्यालयों में जनसहयोग से स्मार्ट टीवी प्रदान किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों के सहयोग से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे विकासखंड बकावंड के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply