रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

24 जुलाई 2026,जगदलपुर। जगदलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय जेल में सजा काट रहा एक कैदी दूल्हा बन गया है। जिस युवती के परिजनों ने उसे 376 के मामले में अंदर करवाया था अब वह उससे ही शादी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, दोनों के अलग-अलग जातियों से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

विरोध इस हद तक बढ़ा कि लड़की के घरवालों ने सुरेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद कहानी में एक मया मोड़ आया। अपने प्यार को सलाखों के पीछे देख युवती चुप नहीं बैठी और उसने खुद अदालत का रुख किया। उसने कोर्ट को बताया कि दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। युवती की बात सुनने के बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को दोनों की शादी कराने के निर्देश दिए।

आदेश मिलते ही जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं। जेल परिसर में पहली बार शादी का मंडप सजा। दोनों ने सलाखों के बीच सात फेरे लिए और कानून की निगरानी में दो प्रेमी जीवनभर के बंधन में बंध गए। यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब सच सामने आता है तो कानून भी न्याय के साथ संवेदनशीलता का रास्ता अपनाता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply