रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

25 जुलाई 2026, जगदलपुर/ NEET पेपर लीक मामले की CBI जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जगदलपुर में 2 दिन से चल रही “भूख हड़ताल” आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही सम्पन्न हो गई

बस्तर जिला मुख्यालय – जगदलपुर के स्टेट बैंक चौक में 24 जुलाई से छात्र संगठन भूख हड़ताल पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। साथ ही देश में शिक्षा नीति को लेकर भी नाराजगी जताई गई।

भूख हड़ताल के सम्पन्न के बाद का दृश्य



आज दोपहर को जैसे ही केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आई, हड़ताल पर बैठे लोगों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। आंदोलनकारियों ने जल ग्रहण कर हड़ताल खत्म की।

आंदोलनकारियों का बयान,छात्र नेता लोकेश चौधरी- “हमारी मांग थी NEET पेपर लीक की निष्पक्ष CBI जांच हो और शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी लें। मंत्री के इस्तीफे के बाद हम हड़ताल वापस लेते हैं। नए शिक्षा मंत्री से उम्मीद है कि वे छात्रों के हित में फैसला लेंगे।”

प्रशासन का रुख
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के ज्ञापन को राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

फिलहाल जगदलपुर में स्थिति सामान्य है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply