रिपोर्ट,– जय शंकर पांडे

25 जुलाई 2026,बस्तर। थाना भानपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मधोता 02 खैरगुड़ा में शुक्रवार दोपहर एक किसान की बाइक सड़क किनारे से चोरी हो गई। घटना के समय बाइक मालिक अपने खेत में खाद डालने के कार्य में व्यस्त था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खैरगुड़ा निवासी खेमेश्वर ठाकुर शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3-4 बजे प्रतिदिन की तरह अपने खेत में खाद डालने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी हिरो स्पैलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 17 KW 6420 को सड़क किनारे खड़ी कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच दूसरी बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने मौके का लाभ उठाया और खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। जब कुछ देर बाद खेमेश्वर ठाकुर ने आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास पता किया लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक दूसरी बाइक पर आए थे। उनमें से एक युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसका कद सामान्य और शरीर दुबला-पतला है। चोरी गई बाइक सिल्वर और ब्लैक रंग की है तथा एकदम साफ-सुथरी स्थिति में थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल थाना भानपुरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पीड़ित परिवार थबिर सिंह ठाकुर और खेमेश्वर ठाकुर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी यह बाइक कहीं दिखाई दे या किसी के द्वारा बेची जा रही हो तो इसकी सूचना तुरंत थाना भानपुरी या मोबाइल नंबर 62681 37377, 95893 04307 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ग्रामवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए बाहरी वाहनों की संघन जांच की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply