रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

25 जुलाई 2026 जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल आड़ावाल, जगदलपुर स्थित बंगीय समाज भवन में भव्य ज्वाइन भाजयुमो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के युवा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply