रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

31 जुलाई 2026, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा कांकेर सांसद भोजराज नाग ने नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
तीनों नेताओं ने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय सार्वजनिक जीवन में लौटने की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।