22 नवंबर 2026, कांकेर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी जगदलपुर की टीम ने कांकेर में पदस्थ स्टेट जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त अंचला गिरी को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा है।

आरोप है कि सहायक आयुक्त ने ई-वे बिल के मामले में रोके गए वाहन को छोड़ने और संबंधित प्रकरण में राहत देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और 21 नवंबर 2026 को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को उनके निवास पर रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

इस मामले में मध्यस्थ इमरान मेमन की संलिप्तता भी सामने आई है। एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply