31 जुलाई 2023, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार बिजली बिल बढ़ोत्तरी एवं स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु धरमपुरा स्थित बिजली विभाग व पॉवर हाउस चौक स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष में प्रभारीद्वय उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव व दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधियों के द्वारा जनसहायता एवं शिकायत पंजीकरण अभियान जारी।


      इस दौरान जनसहायता केंद्र में पहुँचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं तथा अन्य शिकायतों के संबंध में शिकायत प्रपत्र भरवाकर विधिवत विरोध दर्ज कराया गया।साथ ही आम जनता की सुविधा एवं त्वरित सहायता के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया,ताकि पीड़ित उपभोक्ता अपनी समस्याएँ आसानी से दर्ज करा सकें।



इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा प्रदेश में भाजपा की साय सरकार जनता की खुली लूट में लगी हुई है। चाहे स्मार्ट मीटर की बाध्यता हो या बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, आम नागरिक विशेषकर गृहणियां घर चलाने में भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं।महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को प्रति माह मात्र 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन उसी योजना के बहाने स्मार्ट मीटर लगाकर और बिजली बिल बढ़ाकर सरकार उसका दोगुना पैसा वापस वसूल रही है। यह जनता के साथ सीधा धोखा और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश है। स्मार्ट मीटर के जरिए मीटर रीडिंग में हेराफेरी, अनुमानित बिल और अनावश्यक कटौती जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की जेबें खाली हो रही हैं।कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध करती है। यह योजना न तो आम जनता के हित में है और न ही पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। बल्कि यह बड़े पूंजीपतियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गई है।


सुशील मौर्य ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती और स्मार्ट मीटर थोपने का सिलसिला जारी रखती है, तो कांग्रेस पार्टी जरूरत पड़ने पर आम जनमानस के साथ मिलकर इन पूंजीपति-हितैषी स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी। जनता अब और चुप नहीं रहेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह,अनुराग महतो,गौरनाथ नाग,एम वेंकट राव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,शुभम यदू,विक्की निषाद,राजू बघेल,आदर्श दलाई,युकां उपाध्यक्ष वैभव नेताम,हेमंत पांडे,इंदर झझ,एन एस यू आई अध्यक्ष विशाल खंबारी,उस्मान रज़ा,कर्तव्य आचार्य,मुकेश निषाद,जगदीश निषाद आदि मौजूद रहे

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed