रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , 31.07.2026
नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जगदलपुर कोतवाली में कार्यवाही
सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही
नशीली कैप्सूल बिक्री करते हुए दन्तेश्वरी वार्ड जगदलपुर का आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े
आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली कैप्सूल DICYCLOMINE HCI, TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS कुल 18 स्ट्रीप 144 नग कैप्सूल एवं हीरो स्पेंडर मोटर सायकल क्रमांक CG17LB0517 जप्त
जप्तशुदा नशीली कैप्सूल एवं मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 50,000/- रूपये
नाम आरोपी – भोला बघेल पिता रामचंद बघेल उम्र 28 साल जाति घसिया पता दंतेश्वरी वार्ड हिना किराना स्टोर्स के सामने थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति दलपत सागर सुलभ के पास आर्मी वाले टी शर्ट पहन कर खड़ा है एक झिल्ली के अंदर अवैधरूप से नशीली कैप्सूल बिक्री करने खड़े हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम भोला बघेल पिता रामचंद बघेल उम्र 28 साल जाति घसिया पता दंतेश्वरी वार्ड हिना किराना स्टोर्स के सामने थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल बरामद हुआ, जो बरामद हुए नशीली कैप्सूल के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया ,तथा अवैध नशीली कैप्सूल को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरी – अरुण मरकाम,
प्रशिक्षु उपनि – भूपेंद्र पैकरा
सउनि बिजेन्द्र सिंह
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – तामेश्वर चंद्राकर ,बलराम कश्यप, भीम , त्रिनाथ कश्यप