रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 अगस्त 2026, जगदलपुर/ वीर सावरकर भवन स्कैटिग मैदान के पास जगदलपुर धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
📌 कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
📌 न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल
📌नाम आरोपी :- राकेश मंडावी पिता स्व. अंशुराम मण्डावी जाति गोंड उम्र 21 साल निवासी शांति नगर दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर थाना बोघघाट जिला बस्तर छग.
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वीर सावरकर भवन स्कैटिग मैदान जगदलपुर के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में वीर सावरकर भवन स्कैटिग मैदान जगदलपुर के पास एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके से आरोपी राकेश मंडावी पिता स्व. अंशुराम मण्डावी जाति गोंड उम्र 21 साल निवासी शांति नगर दुर्गा मंदिर के पास जगदलपुर थाना बोघघाट जिला बस्तर छग. द्वारा अपने हाथ में लिए एक बटन दार चाकू को चला रहा था तथा आने जाने वालों को धमकी दे रहा था जो आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी आज दिनांक 05.08.26 को आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम,
PSI- भूपेन्द्र पैकरा
प्र आर- मोहन कश्यप,
आरक्षक – वरुण ठाकुर , हरीश, तोमन बघेल, बलराम,भीम, तामेश्वर चंद्राकर