रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 अगस्त 2026, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के सेमरदर्री कन्या छात्रावास में छात्राओं ने छात्रावास की अव्यवस्थाओं और अधीक्षिका रीतू गुप्ता के कथित व्यवहार के खिलाफ खुलकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने भोजन की खराब गुणवत्ता, आवश्यक सुविधाओं की कमी, मानसिक प्रताड़ना और छात्रावास के संसाधनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।