रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 अगस्त 2026, जगदलपुर/ अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री राहुल पासवान का बिलासपुर प्रवास के दौरान मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण, बिलासपुर) के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर उनसे एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं विशेष संवाद सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रि भोज एवं आत्मीयता और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत किया।
बिलासपुर के ग्रामीण कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा वास्तव में प्रेरणादायक है। यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने वाला रहा।
“संगठन ही शक्ति है — कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हैं।”