रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

   जिसके तहत जिले के लोहंडीगुड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सुरगुड़ा निवासी कुमारी बुदनो पिता लखमू राम की गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण माता  लखमी बाई पोड़ियामी को चार लाख रुपए और तहसील भानपुरी के ग्राम बनियागांव निवासी कुमारी प्रेमबत्ती कश्यप पिता पारेश्वर कश्यप की डबरी के पानी में डूबने पर हुई मौत के कारण पिता पारेश्वर कश्यप को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता की राशि संबंधित व्यक्तियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply