
नेगीगुड़ा में दूषित पानी का संकट, पीलिया की आशंका से ग्रामीण चिंतित
1 सितम्बर 2026, जगदलपुर। शहर से लगे नेगीगुड़ा पंचायत में पीलिया के प्रकोप का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। नेगीगुड़ा स्थित शिवानंद आश्रम के पास बने पंप हाउस में गंदा पानी वापस पंप में जाने की शिकायत सामने आई है। यदि यह पानी बिना उचित शुद्धिकरण के ग्रामीणों तक पहुंच रहा है, तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है। इस बोर से पानी सभी आस पास के ग्रामवासी पानी को पी रहे है।

सबसे बड़ा सवाल – बोर के पास कपड़े धोते हुए, धोए हुए कपड़े का गंदा पानी बोर से जो पानी निकल रहा है , उसमें जाकर मिल रहा है, और गंभीर बीमारी का दावत दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंप हाउस के आसपास स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। गंदे पानी के पंप में जाने की स्थिति बनी रही तो दूषित पेयजल के कारण पीलिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पीलिया जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पहले भी सामने आ चुका है, तो जल स्रोत और पंप हाउस की व्यवस्था को लेकर समय रहते ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने, पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और पंप हाउस की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं ?