रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सुविधाओं के विस्तार के साथ बदलेगी शहर की तस्वीर- संजय पाण्डेय
सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पार्क, आरसीसी नाली और डोम शेड समेत कई कार्य होंगे
2 सितंबर 2026, जगदलपुर,
शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 32 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर संजय पांडे ने किया,बोधघाट चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी,भूमिपूजन से वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ अधोसंरचना मजबूत होने की उम्मीद है, भूमिपूजन के लिए जारी कार्ययोजना के अनुसार मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत पार्क निर्माण के लिए 19.63 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।वहीं 15वें वित्त आयोग से अटल आवास के पीछे आरसीसी नाली निर्माण के लिए 25.36 लाख तथा पत्ता गोदाम से राव वेल्डिंग दुकान तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 10.32 लाख रुपए का प्रावधान है।

इसके अलावा बस्तर विकास प्राधिकरण मद वर्ष 2025-26 से डोम शेड निर्माण भाग-1 और भाग-2 के लिए 25-25 लाख रुपए स्वीकृत हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निराश्रित निधि से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिविल लाइन वार्ड में “सियान कुटीर” निर्माण हेतु 12.65 लाख रुपए तथा रमाया वार्ड मेंआर्ट गैलरी मद से जगदलपुर में कला केंद्र की स्थापना के लिए 50 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। इन सभी कार्यों की कुल लागत 167.96 लाख रुपए है।
*‘विकास सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं, हर वार्ड में दिखना चाहिए’ – महापौर संजय पांडे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। संजय पांडे ने कहा की वार्ड के लोग यदि एक समिति बनाकर पार्क और ओपन जिम के संरक्षण एवं संवर्धन करने के कार्य करेंगे तो पार्क में अतिरिक्त राशि और खर्च कर और भव्य बनाया जाएगा ।
विकास का मतलब केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों को बेहतर वातावरण, मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि जगदलपुर को व्यवस्थित, स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। वार्डों में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण और सुधार जरूरी है। इसी उद्देश्य से आरसीसी नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और विकास कार्यों का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान कुटीर जैसी पहल को उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
महापौर ने कहा कि जगदलपुर को आने वाले समय में ऐसा शहर बनाने का लक्ष्य है, जहां बेहतर सड़क नाली व्यवस्था के साथ स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन, कला-संस्कृति और नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार हो। उन्होंने विकास कार्यों में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर शहर के विकास को नई दिशा दे सकते हैं।
वार्ड पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य योगेंद्र पांडे ने कहा की वार्ड में विकास कार्यों के लिए महापौर संजय पांडे का वार्ड वासी धन्यवाद करते हैं,उनके बनने के बाद लगभग दो करोड़ के विकास कार्य वार्ड में किए गए हैं तथा लगातार वार्ड को नये नये कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है । उन्होंने संासद महेश कश्यप एवं विधायक किरण सिंह जी का भी धन्यवाद किया ।
इस कार्यक्रम में निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा,, न.पा.नि. आयुक्त प्रवीण वर्मा, नर्सिंग राव , अविनाश श्रीवास्तव, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी , पारुल बोथरा, खगेन्द्र ठाकुर,राजेश श्रीवास्तव, नीलम यादव, कौशिक शुक्ला, राजा यादव एवं रोशन झा सहित वार्डवासी डीके परासर, गौतम आचार्य, केके द्विवेदी, अजय पाल , रामनरेश पांडेय, मनीष मूलचंदानी, कल्पना शर्मा जी अन्य गणमान्यजन सहभागी रहे।