रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

5 सितंबर 2026, कोंडागांव/ कोंडागांव जिले के ग्राम मर्दापाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में कोंडागांव जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष जयंती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, जनपद अध्यक्ष अनिता कोर्राम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही यादव समाज के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सम्माननीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

मटकी फोड़ आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और धार्मिक उत्सव की भावना को और मजबूत किया। एवं पूरा मर्दापाल कृष्णमय हो गया था।
