रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बस्तर, 5 सितंबर 2026 । बस्तर विकासखंड के संकुल चोकर अंतर्गत माध्यमिक शाला घाटकवाली में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक मनोज साव ने भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक के महत्व, शिक्षा के प्रति समर्पण और गुरु-शिष्य परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गीत, कहानी, कविता एवं शिक्षक दिवस पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरा माहौल आनंदमय हो गया।

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply