रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ किए माँ दंतेश्वरी के दर्शन
6 सितंबर 2026, बस्तर : दंतेवाड़ा जिले स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ में बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की और माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता से बस्तर अंचल सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख,समृद्धि,शांति एवं खुशहाली की कामना की।
ज्ञात हो कि, बस्तर के इतिहास में माँ दंतेश्वरी की आस्था का विशेष महत्व रहा है। बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में माँ दंतेश्वरी को आराध्य देवी के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। बस्तर में शासन करने वाले विभिन्न राजवंशों द्वारा भी माँ दंतेश्वरी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा रही हैl यही कारण है कि माँ दंतेश्वरी का शक्तिपीठ बस्तर की आस्था,संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न केंद्र माना जाता है। आज भी बस्तरवासियों के मन में माँ दंतेश्वरी के प्रति वही श्रद्धा,विश्वास और भक्ति विद्यमान है।
सांसद महेश कश्यप ने कहा माँ दंतेश्वरी का पावन शक्तिपीठ बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। देश विदेश से बस्तर आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा अवश्य पहुंचते हैं। आज परिवार के साथ माता के चरणों में शीश नवाकर बस्तर की सुख शांति,समृद्धि और क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।