रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

7 सितंबर 2026, जगदलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए जिले के चार प्रख्यात शीक्षकों को *राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, बस्तर संभाग द्वारा प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ब्यूरो के बस्तर संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी एवं संभाग उपाध्यक्ष प्रेमदास मानिकपुरी जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों में डॉ. प्रतिभा पनिग्राही, उषा रानी साहा, अंशुल पनिग्राही एवं सुदीप रंजन साहा शामिल हैं।
इस अवसर पर बताया गया कि डॉ. प्रतिभा पनिग्राही जी ने 30 वर्षों से और उषा रानी साहा जी ने 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी निरंतर सेवाएं देकर सैकड़ो विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है।
गौरव की बात यह है कि दोनों ने अपने पुत्रो अंशुल पनिग्राही (माता डॉ प्रतिभा पनिग्राही ) एवं सुदीप रंजन साहा (माता उषा रानी साहा )को भी एक सफल और आदर्श शिक्षक के रूप में इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जो आज स्वयं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
सोनी एवं मानिकपुरी ने कहा कि ऐसे शिक्षकों के कारण ही समाज में शिक्षा की अलख जल रही है। इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।