रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

8 सितम्बर 2026, नानगुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नानगुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानगुर में ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन फॉर्म भरवाए।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी ग्रामीणों के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए विरोधी आवेदन फॉर्म भरे।

इस अवसर पर फूलसिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष नानगुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है और ग्रामीणों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।फूलसिंह बघेल ने कहा कि बिजली हर परिवार की मूलभूत जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और आम परिवार पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे समय में बिजली बिलों में बढ़ोतरी आम जनता की परेशानी को और बढ़ा रही है।
सरकार को ग्रामीणों की आपत्तियों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कदम उठाना चाहिए। बिना ग्रामीणों की संतुष्टि और उनकी शंकाओं का समाधान किए किसी भी व्यवस्था को थोपना उचित नहीं है।ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ग्रामीणों के साथ खड़ी है और जनहित से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस दौरान नीलुराम बघेल, हरिहर सेठिया, गणेश सेठिया, शंकर नाग, विजय ध्रुव, रामेश्वर नाग, लच्छींदर नाग, दयाराम नाग, संतोष नाग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।