
बीजापुर 02नवंबर 2026/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय ‘माय भारत’ (MY Bharat) द्वारा 31 अक्टूबर को पोर्टा केबिन ऑडिटोरियम हॉल, बीजापुर में ‘विकसित भारत युवा संसद’ (Viksit Bharat Youth Parliament) का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मयंक मंडावी (डिप्टी कलेक्टर, बीजापुर) उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धांत दुबे (सहायक संचालक, उद्योग), जाकिर खान (शिक्षा विभाग) एवं अरुण साहू (प्राचार्य, पीजी कॉलेज) ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का मार्गदर्शन किया।इस युवा संसद का मुख्य विषय “एक देश, एक चुनाव” था, जिसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
प्रत्येक प्रतिभागी ने विषय के पक्ष अथवा विपक्ष में 3 मिनट के भीतर अपने तार्किक विचार और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के विजेता:निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के पश्चात निम्नलिखित युवाओं को विजेता घोषित किया गया:प्रथम पुरस्कार: दीपक बेलेसरीयाद्वितीय पुरस्कार: नंदिनी साहूतृतीय पुरस्कार: तनुजा वाट्टीअतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये विजेता अब ‘राज्य स्तरीय युवा संसद’ में बीजापुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम के अंत में, जिला युवा अधिकारी आदित्य पांडे ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में इसी प्रकार अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।