रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 सितम्बर 2026, जगदलपुर। 1 CG Girls Battalion NCC के तत्वावधान में संचालित संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या क्रमांक 2, जगदलपुर में NCC कैडेटों द्वारा लाइफस्टाइल डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर NCC कैडेटों ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेटों ने नियमित व्यायाम, योग, पौष्टिक आहार, स्वच्छता, अनुशासन तथा नशे से दूर रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदतों को शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
विद्यालय के शिक्षकों एवं NCC अधिकारियों ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी कैडेटों द्वारा स्वस्थ, स्वच्छ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।