रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , दिनाॅंक- 10.09.2026
📌 आम जगह में चाकू दिखा कर लहराकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
📌 एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📌आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को किया गया जप्त
📌 थाना बोधघाट क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही
📌नाम आरोपी :-
रोनित बघेल उर्फ़ खरगोश पिता लखीराम बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हार पारा गुरु घासीदास वार्ड जगदलपुर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी कुरसो सोना निवासी कुम्हार पारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 10.09.26 के प्रातः उसके ऑटो के पीछे कुम्हारपारा गुरु घासीदास वार्ड निवासी रोनित उर्फ़ खरगोश नशा कर रहा था, जिसे मना करने पर वह आवेश में आकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए बांस डंडा से मारकर चोट पहुंचाया और तू मुझे नशा करने से मना करने वाला कौन होता है, कहते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू को दिखा कर लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी को धमकाया की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पतासाजी कर आरोपी से घटना के संबंध पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा घटना कारित करना कबूल करने से उक्त आरोपी रोनित बघेल उर्फ़ खरगोश पिता लखीराम बघेल उम्र 20वर्ष निवासी कुम्हार पारा गुरु घासीदास वार्ड जगदलपुर कब्जे से धारदार चाकू को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – टामेश्वर चौहान
उ. नि. – लोकेश्वर नाग,
सउनि- दिनेश उसेंडी
प्र.आर. – मयाराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो