रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

13 सितम्बर 2026, जगदलपुर। पल्ली नाका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में SIMBA BEER की बिक्री को लेकर ₹20 अतिरिक्त वसूली किए जाने का आरोप सामने आया है। जिसमें 210 रु. दाम लिखा हुआ है लेकिन सेल्समैन 230 रु. ले रहा है।
सामने आई तस्वीरों, वीडियो और ग्राहकों के दावों ने शराब दुकान की बिक्री व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि यदि बोतल पर निर्धारित कीमत से अधिक राशि ली जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

ग्राहकों का आरोप है कि हर बोतल पर ₹20 अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यह अतिरिक्त रकम आखिर किसके पास जा रही है और क्यों जा रही है?
क्या दुकान स्तर पर ही यह वसूली हो रही है या इसके पीछे कोई और व्यवस्था काम कर रही है?
सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर है। यदि खुलेआम अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है, तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन क्यों हैं?
क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही?
ग्राहकों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, बिक्री रिकॉर्ड और निर्धारित मूल्य की जांच की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
ग्राहकों की ओवररेटिंग की शिकायत को लेकर जब भट्टी के मैनेजर से ( बयान ) बात करने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
₹20 की अतिरिक्त वसूली— आखिर पैसा किसकी जेब में? जवाब कौन देगा?
“ इस खबर का अधिकारी से बयान के बाद और भी खबर प्रेषित की जाएगी ”