रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

18 सितंबर 2026, जगदलपुर / पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा एसडीओपी लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस द्वारा चाकूबाजी के मामले में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.05.2026 की रात्रि में प्रार्थी भावेश्वर साहू को शिव मंदिर के पास बुलाकर आरोपी साहिल ध्रुव एवं उसके साथियों द्वारा विवाद करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी साहिल ध्रुव द्वारा लोहे की राड से प्रार्थी के सिर के पीछे वार किया गया तथा उसके साथी द्वारा चाकू से चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
विवेचना के दौरान थाना पुलिस द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पतासाजी करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण के नामजद आरोपी साहिल ध्रुव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन एवं निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड जप्त की गई।
प्रकरण में संलिप्त 03 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। इनमें से एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है।
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी साहिल ध्रुव को दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
नाम आरोपी
साहिल ध्रुव
पिता – स्व. संतोष ध्रुव, उम्र – 19 वर्ष
जाति – गोंड
निवासी – डोंगरीपारा कंगोली, थाना फ्रेजरपुर (परपा), जिला बस्तर (छ.ग.)
विधि से संघर्षरत बालक – 03
जप्त सामग्री
1. 01 नग लोहे की राड – आरोपी साहिल ध्रुव से जप्त।
2. 01 नग चाकू – विधि से संघर्षरत बालक से जप्त।
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपुत, सहायक उप निरीक्षक यज्ञ नारायण पाणिग्राही एवं प्रधान आरक्षक शत्रुधन दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।