रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सेवा संकल्प अभियान के तहत डिजिटल पहल से ग्रामीणों को घर के नजदीक मिल रही जरूरी शासकीय सेवाएं

बीजापुर, 18 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा में संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच का माध्यम बन रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्रों के लिए नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

इसी क्रम में ग्राम कोयाईटपाल, तहसील बीजापुर निवासी आशीष कुड़ियम को सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। उनके आवेदक सुकलूराम कुड़ियम द्वारा प्रस्तुत आवेदन क्रमांक 0706012618007435 के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए आय प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सेवा सेतु मैनेजर श्री शेक गुल मोहम्मद की भूमिका रही। डिजिटल माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी होने के बाद हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा हुई।

डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों की राह हो रही आसान

जिला प्रशासन की डिजिटल पहल के तहत सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है और नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में समय और श्रम की बचत हो रही है।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा को अधिक प्रभावी, सहज और जनसुलभ बनाना है। सेवा सेतु इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए तकनीक के माध्यम से शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम कर रहा है।

आशीष कुड़ियम को मिला आय प्रमाण-पत्र इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल सुविधा और प्रशासनिक पहल के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply