रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

थाना – फ्रेजरपुर (परपा), जिला बस्तर (छ.ग.)
दिनांक – 18.09.2026
चोरी के आरोपी के विरुद्ध परपा पुलिस की कार्यवाही
मुख्य बिंदु :-
1. आरोपी के कब्जे से 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
2. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
3. थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी का माल बरामद किया गया।
🔹गिरफ्तार आरोपी
अजय अधिकारी, पिता स्व. हरिकृष्ण अधिकारी, उम्र 28 वर्ष, जाति नमोशुद्र, निवासी संतोषी वार्ड, जगदलपुर, थाना बोधघाट, जिला बस्तर (छ.ग.)।
🔹घटना का संक्षिप्त विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.09.2026 को प्रार्थी मनोज सागर, पिता थबीर सागर, उम्र 40 वर्ष, जाति गांडा, निवासी आड़ावाल रेलवे पारा, थाना बोधघाट, जिला बस्तर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम बिलोरी स्थित अग्रवाल आयरन फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में कार्य करता है।
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि अजय अधिकारी नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री परिसर में रखे 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिला बस्तर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर तथा एसडीओपी श्री लक्ष्मण पोटाई के मार्गदर्शन में चोरी गए माल की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विशेष टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय अधिकारी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायलय पेश किया गया ।
महत्वपूर्ण भूमिका
1. निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, थाना प्रभारी
2. सउनि अविनाश झा
3. प्रआर. 594 शत्रुघन धर दीवान
4. प्रआर. 662 लवण पानीग्राही
5. आर. 908 महेंद्र कोमरे