रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 सितम्बर 2026, जगदलपुर। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जगदलपुर परिक्षेत्र के उप मुड़ादार सीताराम नेताम के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर समाज के पदाधिकारियों ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

समाज के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखें। साथ ही उनके परिवार के सदैव सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की गई।

बैठक में गौरा चौक के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा 9 अगस्त को आयोजित आदिवासी रैली में समाज द्वारा दी गई सहयोग राशि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। आगामी दीपावली पर्व को धूमधाम एवं गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर भी आवश्यक चर्चा हुई।

बैठक में संभागीय सचिव लिलेश्वर ध्रुव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, जगदलपुर परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मंडावी, उप परिक्षेत्र अध्यक्ष सीताराम नेताम, महिला मंडल से दयावती ध्रुव, भगत राम ध्रुव, खुशी राम ध्रुव, नीलकंठ ठाकुर, अजय ध्रुव एवं मीडिया प्रभारी रामनारायण ध्रुव सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply