रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

21 सितम्बर 2026, जगदलपुर। शिल्पी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, जगदलपुर द्वारा आयोजित भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं संस्था के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में केदार कश्यप ने शामिल होकर संस्था के संस्थापकों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी एकजुटता और सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, जगदलपुर नगर संघ चालक सुबीर नंदी, पितामह नायक,  संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता एवं बी. जयराम सहित संस्था के सम्माननीय पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में माताओं एवं बहनों की भी सहभागिता रही। भूमिपूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर संस्था के आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को लेकर उत्साह देखने को मिला। कश्यप ने उपस्थित अतिथियों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply