रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

खैरगुड़ा में शेड-सामुदायिक भवन, मांझीपारा में सांस्कृतिक भवन व निर्मला घाट की मांग

बस्तर। गणेशोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की सदस्य शंकुतला कश्यप ने कुडगुड़ा, खैरगुड़ा, मधोता और मांझीपारा पहुंचकर गणेशोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और गांव की जरूरतें एक-एक कर सुनीं।खैरगुड़ा गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने शेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। वहीं मधोता मांझीपारा गणेशोत्सव समिति ने गणेश मंडली के लिए सांस्कृतिक भवन की मांग की। महिलाओं ने नदी किनारे निर्मला घाट निर्माण की मांग रखते हुए बताया कि तीजा सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर पूजा-अर्चना और स्नान के लिए व्यवस्थित घाट नहीं होने से परेशानी होती है।

शंकुतला कश्यप ने ग्रामीणों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र परिवारों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। संपत्ति कर को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत को प्राप्त राजस्व स्थानीय विकास कार्यों और पंचायत की आवश्यक सेवाओं में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से संपत्ति कर से संबंधित नियम, राशि और उसके उपयोग को लेकर किसी भी भ्रम से बचने तथा पंचायत एवं संबंधित विभाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और पंचायत से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों तक सही जानकारी पहुंचना जरूरी है, ताकि लोग तथ्यों के आधार पर अपनी राय बना सकें और पंचायत के विकास में सहभागी बनें। ग्रामीणों के बीच सहज पहुंच बनी पहचान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की सदस्य शंकुतला कश्यप ग्रामीणों के बीच सहज पहुंच और सक्रिय जनसंपर्क के लिए जानी जाती हैं। लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों से नियमित संवाद के साथ वे सुख-दुख के अवसरों में भी ग्रामीणों के बीच शामिल होती हैं। उनकी लगातार उपलब्धता और ग्रामीणों से सीधे संवाद के कारण क्षेत्र में उनकी जनसंपर्क की पहचान बनी हुई है।गणेशोत्सव के दौरान भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें खुलकर उनके सामने रखीं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल बस्तर महामंत्री चमरु राम यादव,भाजपा मंडल बस्तर सोशल मीडिया सदस्य मनोज कुमार ठाकुर, लक्ष्मण मांझी ,नरेश ठाकुर, केशो, दिनेश, त्रिनाथ, फरसू मांझी, राजेश ठाकुर, सुखराम यादव, लोकनाथ, भेलकु, बलदेव, हरदेव, तुलाराम, अस्तु, उपेन्द्र, सोनसाय, सोमनाथ, मुरली सहित गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारी, महिलाएं, ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply