
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2026। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB), बस्तर संभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), बस्तर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए संयुक्त संचालक (शिक्षा), बस्तर संभाग, जगदलपुर को शिकायत पत्र सौंपा गया है।
NHRCCB के संभागीय अध्यक्ष जगमोहन सोनी ने बताया कि ब्यूरो द्वारा दिनांक 05/08/2026 को पत्र क्रमांक NHRCCB/BD/2026/45 के माध्यम से DEO जगदलपुर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में बस्तर जिले के अशासकीय, CBSE संबद्ध एवं आवासीय विद्यालयों में फीस विनियमन, RTE, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, पॉश (POSH) एक्ट तथा बाल सुरक्षा नियमों के खुले उल्लंघन पर तात्कालिक आकस्मिक निरीक्षण एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि ज्ञापन प्राप्त हुए 7 सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी आज दिनांक 22/09/26 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा धरातल पर कोई ठोस, सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यालय की इस घोर निष्क्रियता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण ही संभाग में जगदलपुर, पखांजूर, बीजापुर जैसे क्षेत्रों में मासूम बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार (POCSO) व ‘बैड टच’ जैसी अत्यंत गंभीर घटनाएं घटित हो रही हैं।
NHRCCB ने इस मामले को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों के संदर्भ के साथ गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक से मांग की है कि DEO बस्तर की इस आपराधिक उपेक्षा पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने द्वारान संभागीय उपाध्यक्ष प्रेमदास मानिकपुरी , संभागीय सचिव अक्षय देशमुख, जिला उपाध्यक्ष मीनू सिंह, मेंबर्स -यतीश राव एवम विद्या सिंह मौजूद थे ।