25 सितम्बर 2026, जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार क्षेत्र में इंद्रावती नदी के किनारे बसे भेजापदर गांव में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लगातार बारिश के चलते गांव चारों ओर से पानी से घिर गया और टापू में तब्दील हो गया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम से संपर्क किया और स्वयं रेस्क्यू टीम एवं नाव के साथ भेजापदर गांव पहुंचे। सांसद ने वहा पहुंचकर ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता को लेकर मौक़े पर उपस्थित जिला कलेक्टर आकाश छिकारा व जिला पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से जानकारी ली।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू एवं राहत कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम द्वारा गांव में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply