2 अक्टूबर 2026, बस्तर / आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प के अंतर्गत माध्यमिक शाला घाटकवाली में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक (H.M.) मनोज कुमार साव के नेतृत्व में बाजार स्थल की साफ-सफाई की गई। इस दौरान बाजार परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत और स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

विद्यालय की इस पहल से स्थानीय लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

साथ ही सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply